किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता मनोज वर्मा को पार्टी ने शनिवार को बाहर का रास्ता दिखा दिया। घटना की छानबीन में जुटी पुलिस ने कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने साक्ष्य संकलन की कार्रवाई तक कारखाने को सील कर दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के साथ कुंवरपुर रोड में दरवेशाबाद गांव के समीप स्थित चक्की कारखाने में बंधक बनाकर बृहस्पतिवार रात सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। मामले में मलवां थाना क्षेत्र के गोपालपुर अढै़ना गांव निवासी कारखाना संचालक व भाजपा नेता मनोज पटेल, सारायं शहजादा गांव निवासी रमाकांत शुक्ला, बिंदकी कस्बे के मोहल्ला छिपहटी निवासी अश्विनी कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

आरोपियों के कपड़े और डीएनए जांच के लिए नमूना सुरक्षित किया गया है। इसके अलावा पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेने की भी तैयारी कर रही है ताकि उनसे पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों को भी एकत्र किया जा सके। जिस कारखाने में वारदात हुुई, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर कब्जे में लिया है। इसके अलावा कारखाना को भी सील कर दिया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्वेता शुक्ला ने बताया कि शक्ति केंद्र संयोजक मनोज वर्मा की घिनौने कृत्य में संलिप्तता पाई गई। यह पार्टी व समाज में अक्षम्य है। पार्टी जिलाध्यक्ष की संस्तुति पर मनोज वर्मा को तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।

हालांकि मनोज पुरानी सूची में शक्ति केंद्र संयोजक रहा है। अभी नई सूची की घोषणा नहीं हुई है। सीओ प्रगति यादव ने बताया कि मामले की विवेचना कोतवाली प्रभारी लान सिंह कर रहे हैं। साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। इलेक्ट्रानिक व वैज्ञानिक साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *