Fatehpur: Case filed against neighbor for trying to misdeed with innocent girl

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


फतेहपुर जिले में आठ साल की मासूम के साथ पड़ोसी युवक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि एक दिन में दो बार दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाए गए हैं। बच्ची की हालत बिगड़ने पर मां को जानकारी हुई। पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र का है। महिला ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 वह दवा लेने गई थी। पड़ोसी आरिफ घर में घुस आया और उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को धमकी देकर भाग गया। घर पहुंचने पर बच्ची ने कुछ नहीं बताया। उसी दिन देर शाम पड़ोसी फिर घर आया और बच्ची को धमकाकर खेत की ओर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। रात में बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। उसने आपबीती बताई। बच्ची ने बताया कि आरोपी ने किसी से बताने पर मुर्गे की तरह काट डालने की धमकी दी थी। थानाध्यक्ष विनोद मिश्र ने बताया बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पक्षों के बीच कई दिनों से विवाद होने की चर्चा मिली है। तहरीर के अनुसार दुष्कर्म प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के बयान कराए जाएंगे। बयान में दुष्कर्म की बात सामने आने पर धाराएं तरमीम की जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *