Fatehpur: Couple commits suicide two days before first wedding anniversary

लवलेश व आरती की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शादी की पहली वर्षगांठ के दो दिन पहले एक फंदे से दंपती झूल गए। दोनों के कमरे से बाहर न आने पर घटना का पता लगा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने कार्रवाई से मना कर दिया। दोनों पक्षों की सहमति से शवों का यमुना किनारे अंतिम संस्कार किया गया। थाना क्षेत्र के गुरुवल गांव के बिकौरा निवासी लवलेश यादव (26) नासिक में मिठाई की दुकान पर काम करते थे।

उसकी शादी 28 मई 2023 को असोथर थाना क्षेत्र के कटरा निवासी शिवभजन उर्फ ननकवा की पुत्री आरती (22) के साथ हुई थी। दो दिन बाद शादी की पहली वर्षगांठ थी। नासिक से शनिवार को लवलेश गांव पहुंचे थे। घर में लवलेश के ससुर भी मौजूद थे। वह बेटी के बुलावे पर पहुंचे थे। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद ससुर घर से चले गए थे। परिवार के लोग रात को खाने के बाद सो गए। कामकाज को रविवार सुबह आरती कमरे से बाहर नहीं निकली। परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। कोई जवाब नहीं आने पर खिड़की धक्का मारकर खोली। दोनों को फंदे पर लटका देखा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *