
मौके पर जानकारी करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले के हुसैनगंज में छेड़खानी से आहत एक किशोरी ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। किशोरी की मां ने गांव निवासी दूर के रिश्ते में चाचा-भतीजे पर पुत्री से छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी तीन साल पहले हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़कर घर के कामकाज में हाथ बंटाती थी।
उसके पिता की मौत हो गई थी। मां व भाई दूध बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। किशोरी की मां ने बताया कि घर से करीब 50 मीटर उनका पुश्तैनी मकान है। यहां मवेशियों पाल रखे हैं। वह शनिवार सुबह करीब 10 बजे मवेशियों को चारा-पानी देने गई थीं। बेटी से भी आने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं पहुंची।
