
fatehpur murder case
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले में बकेवर पुलिस ने सात जनवरी को घर के बरामदे में सो रहे कल्लू पाल हत्याकांड का खुलासा किया है। संपत्ति बंटवारे के लिए बड़े बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा था। हत्यारोपी बेटे को पुलिस ने जेल भेजा है। बकेवर थाने के पहाड़ीपुर निवासी कल्लू पाल (70) नहरामऊ स्थित खेत में आवास बनाकर रहता था।
आवास के बाहर पान गुटखा की गुमटी संचालित करता था। सात जनवरी की रात कल्लू की सिर में प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने नहरामऊ चौराहे से अच्छेलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइन में एसपी उदयशंकर सिंह ने बताया कि अच्छेलाल कल्लू का बड़ा पुत्र है।
