विजयीपुर। छठवें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विकास खंड ऐरायां के आईसीडीएस विभाग और ग्राम पंचायत विक्रमपुर में विभिन्न विषयों पर प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर ग्राम प्रधान चंद्रकिशोर और बाल विकास परियोजना अधिकारी ऐरायां आशीष कुमार पांडेय पहुंचे। आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत बच्चों ने योगा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद बच्चों के बीच चित्रकारी प्रतियोगिता कराई गई। चित्रकारी प्रतियोगिता में लगभग 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया। सभी बच्चों को पेपर और कलर के साथ स्वतंत्र विषय पर चित्र बनाने को कहा गया। निर्णायक मंडल में ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक अंकलेश कुमार रहे। इस दौरान प्रतियोगिता में प्रिंस कुमार को पहला, रितिका को दूसरा, सुधा देवी को तीसरा स्थान मिला, जिन्हें ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। चित्रकारी प्रतियोगिता के बाद पोषण माह की विभिन्न थीम पर एक रैली का आयोजन हुआ। रैली में सभी प्रतिभागियों स्लोगन लिखी हुई तख्ती ले कर नारे लगाए। बच्चों ने कहा हमने ये ठाना है कुपोषण को दूर भगाना है। इस मौके पर अभिजीत सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मधु सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद