फतेहपुर। अंतरजनपदीय सगे भाई दो लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंग का मास्टरमाइंड भागने में सफल हो गया। बदमाशों ने रायबरेली जिले में लूट और जिले में चोरियों की वारदात की थी। बदमाशों के खिलाफ कई चोरी लूट के मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस लाइन में एसपी उदयशंकर सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर घोष पुलिस ने चेकिंग के दौरान कस्बे से थाना क्षेत्र के इजूरा बुजुर्ग निवासी पप्पू और इमरान उर्फ बंटा को गिरफ्तार किया है। मौके से इजूरा बुजुर्ग गांव का अख्तर भाग निकला है। आरोपियों की निशानदेही पर लूट व चोरी का 50 हजार रुपया बरामद किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में रायबरेली जिला डालमऊ थाने के मुराईबाग के पास 27 अगस्त को सराफ से लूट की घटना स्वीकार की। बाकी जेवरात फरार अख्तर के पास होना बताया। आरोपियों ने 14 अक्तूबर को हथगाम थाने से किराने की दुकान का शटर तोड़कर सामान चोरी की थी। घोष थाने के अल्लीपुर से गौरव सिंह की दुकान से एक माह पहले एक लाख रुपये की चोरी की थी। बरामद नकदी में 10 हजार रुपये दुकान से चोरी के बरामद हुए हैं। घोष पुलिस ने कुछ दिन पहले आरोपियों के साथी को चोरी बाइकों के साथ पकड़ा था। साथ में पकड़े गए बदमाश दो चोरी की घटनाओं में शामिल थे। मास्टरमाइंड अख्तर फरार चल रहा है। अख्तर के खिलाफ चोरी, लूटपाट के 14 मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए पप्पू के खिलाफ 12 मुकदमे और इमरान पर चार मुकदमे दर्ज हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *