फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव में हुए बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। एएसजे कोर्ट नंबर चार की न्यायाधीश चेतना चौहान ने अगली सुनवाई के लिए सात नवंबर की तारीख निर्धारित की है। कौशाम्बी जेल से आरोपियों के न्यायालय नहीं पहुंचने और बचाव पक्ष के अधिवक्ता को चोट लगने के कारण सुनवाई स्थगित करनी पड़ी।

अखरी गांव में आठ अप्रैल 2025 को वर्चस्व की रंजिश में भाकियू (टिकैत) के किसान नेता विनोद सिंह (45), उनके भाई अनूप सिंह (40) और भतीजे अभय प्रताप सिंह (21) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में अनूप सिंह की पत्नी मनीषा सिंह वादी हैं।

पूर्व प्रधान सुरेश उर्फ मुन्नू सिंह, उसके बेटे पीयूष सिंह, भूपेंद्र, सज्जन, विवेक और जॉन उर्फ विपुल को मुख्य आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपी कौशाम्बी जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ हत्या और बलवा समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।



Source link

अभी अभी की खबरें