औंग। आंधी और पानी से क्षेत्र की बिजली 17 घंटे गुल रही। सोमवार शाम सात बजे मौसम का मिजाज बदल गया। आंधी और बिजली के साथ पानी बरसा। इस दौरान विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। मंगलवार सुबह दुर्गागंज उपकेंद्र के लाइनमैन, कर्मचारी, जेई विजय करन गौतम के साथ पेट्रोलिंग कर फाल्ट खोज रहे। जेई ने बताया एचटी लाइन में मौहार गांव के पास फाल्ट हुआ था। इसी से आपूर्ति बाधित हुई। मंगलवार दोपहर फाल्ट दुरुस्त करके आपूर्ति चालू कर दी गई। मलवां से आपूर्ति बाधित होने की वजह से दुर्गागंज फीडर के सभी गांव अंधेरे में रहे। (संवाद)