संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर

Updated Tue, 21 Nov 2023 11:52 PM IST

उरई। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत मंगलवार को गल्ला मंडी में शिवसहाय राजपूत की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। कालपी क्षेत्र में बाजरा खरीद के लिए खरीद केंद्र खुलवाने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष डॉ. द्विजेंद्र सिंह ने कहा कि रबी की चना, मटर, मसूर जैसी फसलों में इल्ली का प्रकोप जारी है। जिससे किसान सदमे में है। इन दिनों दलहन की फसलें फूल आने के पहले ही नष्ट होने लगी है। सारी फसलें दैवीय आपदा की चपेट में है। लिहाजा बीमा कंपनी और दैवीय आपदा राहत कोष से किसानों को हो रहे नुकसान की भरपाई की जाए। उन्होंने कहा कि नहर विभाग की मनमानी के कारण समय से पहले नहरों का संचालन बंद कर दिया गया है। जिससे किसान परेशान है। अविलंब नहरों का संचालन किया जाए। इसके अलावा बिजली विभाग की मनमानी और अन्ना मवेशियों का मुद्दा भी किसान नेताओं ने उठाया। इसके बाद किसानों ने अपनी समस्याओं का पांच सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार कुमार भूपेंद्र को सौंपा। इस दौरान ब्रजेश राजपूत, भगवत सिंह, रामकुमार पटेल, दिनेश प्रताप गौर, जगदेव चौहान, कालीचरन, रामप्रकाश, भगत सिंह, हरीशंकर राजपूत आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें