संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:15 AM IST
फतेहपुर। राज्य सरकार की तरफ से उज्ज्वला सिलिंडर योजना के लाभार्थियों के लिए मार्च तक निशुल्क सिलिंडर रिफिलिंग की सुविधा दी जा रही है। आज कलेक्ट्रेट परिसर में योजना का शुभारंभ होगा। इस दौरान करीब 10 लाभार्थियों को सब्सिडी के लिए प्रतीकात्मक चेक दी जाएगी। जिले के 2.36 लाख लाभार्थी योजना का लाभ उठा सकेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सहित सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। सीएम योगी भी लखनऊ में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि 11 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।
