– महिला की शिकायत पर शाखा संचालक की आईडी बंद

संवाद न्यूज एजेंसी

जहानाबाद। एक और टाईनी शाखा का संचालक ग्राहकों के रुपये लेकर भाग निकला। महिला ग्राहक ने थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला का आरोप है कि संचालक कई लोगों का लाखों रुपये गबन कर भागा है।

थानाक्षेत्र के सरायं होली गांव के कुल्लीहार निवासी परशुराम की पत्नी बबिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा जहानाबाद की शाखा में है। बैंक के पास ही टाइनी शाखा है। इसके माध्यम से करीब दो साल से खाते में जमा-निकासी करती आ रही है। उसने सात अक्तूबर 2023 को अपनी भैंस 63 हजार 500 रुपये की बेची थी।

भैंस बेचने की रकम टाइनी शाखा में जमा की। उसे संचालक ने रुपये जमा पर्ची पर मोहर लगाकर दी। रुपये जमा करने का बैंक से कोई मैसेज नहीं आया। वह टाइनी शाखा पहुंची। शाखा बंद थी। पता लगा कि संचालक ने रकम बैंक में जमा नहीं किया। कई निवेशकों का रुपया लेकर भागा है। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि तहरीर की जांच कराई जा रही है। उधर, बैंक शाखा प्रबंधक अभिषेक कौशल ने बताया कि टाइनी शाखा संचालक की आईडी बंद कर दी गई है। महिला की शिकायत मिली है। अन्य लोगों की जानकारी नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें