– खाद्य विभाग ने एक सप्ताह में भरे 16 सैंपल, सात प्रतिष्ठानों को नोटिस, दो क्विंटल केले कराए नष्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहपुर। त्योहार के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से चलाए गए अभियान में सिर्फ खानापूर्ति हुई। एक सप्ताह तक चले अभियान में विभाग ने 16 सैंपल भरे, सात प्रतिष्ठानों पर नोटिस की कार्रवाई और दो क्विंटल खराब केले नष्ट कराए। जबकि अभी भी जिले में बहुत से छोटे-बड़े प्रतिष्ठान बिना लाइसेंस के संचालित हैं। खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी और मिलावट भी जोरों पर है।

नवरात्र और त्योहारों के शुरू होते ही 14 अक्तूबर से खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में एक हफ्ते के लिए खाद्य प्रतिष्ठानों में छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। त्योहार के दौरान ही खोया, मिठाई, दूध, घी की कालाबाजारी और मिलावट शुरू हो जाती है। इसके अलावा गुणवत्ताविहीन सूखे मेवे की बिक्री धड़ल्ले से होती है।

विभाग ने इस दौरान सिर्फ 16 सैंपल भरे, जिसमें खोए, दूध और पेड़े के एक-एक नमूने और 13 नमूने किराना दुकानों से लिए। वहीं बिना खाद्य लाइसेंस के चल रहे पांच मीट शॉप और दो केला प्लांटों का संचालन बंद करा कर उन्हें नोटिस थमाई।

प्लांटों में मौजूद दो क्विंटल खराब केले नष्ट कराकर अभियान को समाप्त कर दिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित ने बताया कि खाद्य प्रतिष्ठानों में लगातार चेकिंग चलती रहती है। बीच-बीच में अभियान चला कर भी जांच की जाती है। अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें