बहुआ। कस्बे में बाड़े से कार सवार युवकों ने चार सुअर गायब कर दिए। पूरी घटना नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस चौकी में तहरीर सौंप कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के कृष्णा नगर मोहल्ले के रहने वाले झल्लू ने बताया कि घर के नजदीक उसका सूअर बाड़ा है। 19 नवंबर की रात को वह खेत पर था। तभी कार सवार अज्ञात युवकों ने बाड़े से चार सूअर कार में भरकर भाग गए। सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हुआ है कि युवक महना गांव के रहने वाले हैं। बहुआ चौकी प्रभारी विजय त्रिवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
