शाह। भाकियू अराजनैतिक गुट की रविवार को शाह में हुई बैठक में शाह, महमदपुर, अल्लीपुर, पहाड़पुर, पखरौली, थवई आदि माइनरों की सिल्ट सफाई के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। सिंचाई के लिए पानी न मिलने में भाकियू संबंधित अधिकारियों का घेराव करेगी।
बैठक में शाह की आबादी और विद्यालय के ऊपर से गुजरी 11 हजार की लाइन हटाने का मुद्दा उठा। किसानों की खतौनी का सत्यापन कराकर ही किसानों की धान धान खरीद की मांग की गई। बैठक में दीपक को युवा कार्यकारिणी शाह ग्राम का अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर जिला महासचिव प्रीतम सिंह, तहसील अध्यक्ष दीपक गुप्ता, ब्लाक अध्यक्ष सोनू सिंह, बौवन शुक्ला, रंजीत यादव, शिवजीत सिंह, ओमकार परिहार, घनश्याम गुप्ता, राजोल, शिवम सिंह, मोहन, बबलू, संदीप, पीयूष आदि मौजूद रहे। (संवाद)
