-छात्र संख्या रिपोर्ट में शून्य, भवनों में बंद ताला
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। कोरोना काल में बंद हुए सात माध्यमिक स्कूल अब तक चालू नहीं हो पाए। शुल्क वसूली न हो पाने के कारण यह स्कूल पूरी तरह पटरी पर थे। 2019 तक जिले के मान्यता प्राप्त सभी माध्यमिक स्कूल संचालित हो रहे थे, लेकिन कोरोना संक्रमण के दौरान स्कूल बंद होने के कारण बच्चे फीस नहीं जमा कर पाए और प्रबंधकों ने शिक्षकों को वेतन देने से हाथ खड़े कर दिए। ऐसे में यह स्कूल बंद हो गए।
बंद होने वाले स्कूलों में आदर्श गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असवार तारापुर, हंसकुंवर अचल नाथ उच्चर माध्यामिक विद्यालय दपसौरा, स्व. श्रीपाल सिंह उच्चतर माध्यामिक विद्यालय भीमपुर, संदीपनी इंटर कॉलेज कोरसम, दीनदयाल सरस्वती उच्चतर माध्यामिक विद्यालय छिवली, सुनैना देवी जीवन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौशांबी रोड धाता, भगिनी निवेदिता सरस्वती बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजमतपुर शामिल हैं।
एसोसिएट डीआईओएस अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि विभागीय रिपोर्ट में जिले के सात माध्यमिक विद्यालयों ने छात्र संख्या शून्य दर्शाई है। जांच में भी इन विद्यालयों में ताला बंद मिला है। ऐसे में इन स्कूलों के मान्यता प्रत्याहरण के लिए अनुमोदन कर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजा गया है। बोर्ड परीक्षा-2024 में इन स्कूलों का एक भी बोर्ड परीक्षार्थी शामिल नहीं होगा।
…………………………….
