संवाद न्यूज एजेंसी

रक्षपालपुर/विजयीपुर। खखरेरू और विजयीपुर में चल रही रामलीला में गुरुवार की रात अलग-अलग प्रसंगों पर मंचन हुआ। खखरेरू में रावण वध देखने के लिए भीड़ जुटी तो विजयीपुर में ताड़का वध देखने दर्शक पहुंचे।

खखरेरू में रामलीला सेवा समिति के अध्यक्ष कल्लू मिश्रा के नेतृत्व में रामलीला का मंचन हुआ। राम और रावण युद्ध में कलाकारों के प्रदर्शन देख लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इसे देखने के लिए खासी भीड़ जुटी। कलाकारों ने रावण वध मंचन किया। इसके बाद कस्बे में झाकियां निकाली गई।

रामलीला सेवा समिति की ओर से कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर रामलीला सेवा समिति के अध्यक्ष, प्रबंधक महेश अग्रहरि, मुन्ना मिश्रा, कोमल मोदनवाल, मुन्ना निर्मल, ओम प्रकाश, लल्लू मिश्रा, अजय तिवारी, रावण काका आदि मौजूद रहे। विजयीपुर संवाद के अनुसार विजयीपुर में रामलीला के दूसरे दिन मुनि याचना, ताड़का वध, जनक बाजार, फुलवारी लीला का मंचन किया गया।

रामलीला का प्रारंभ विश्वामित्र के यज्ञ से हुई। जिसे राक्षसों ने विध्वंस कर दिया गया। इससे परेशान विश्वामित्र यज्ञ पूर्ति के लिए राजा दशरथ से राम व लक्ष्मण की याचना की। आश्रम जाते समय रास्ते में श्रीराम ने ताड़का राक्षसी का वध किया। इस मौके पर समिति के संरक्षक उमेश सिंह तोमर, प्रबंधक जनार्दन दीक्षित, अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तोमर, रोहित गोस्वामी, रवीन्द्र नाथ शुक्ला, ननका यादव, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *