-पुलिस की ओर से दोनों पक्षों पर की गई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहपुर। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच पथराव में पुलिस की ओर से 50 लोगों के खिलाफ उपद्रव का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि गमछा खींचने को लेकर पूरा बवाल हुआ है। मुकदमे के बाद से उपद्रवी घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस अन्य शामिल आरोपियों की तलाश कर रही है।

किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए आयोजक सुदीप यादव 50 से 60 ग्रामीणों के साथ गुरुवार को नौबस्ता घाट जा रहे थे। रास्ते में कल्लू दुबे पक्ष से विवाद होने पर बवाल हो गया था। पथराव और मारपीट हुई थी। मामले में उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार की ओर से 20 नामजद और 30 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। उपनिरीक्षक ने एफआईआर में बताया कि नरैनी ट्रांसफार्मर ब्राम्हण टोला के सामने ट्रैक्टर रोककर आयोजक डीजे बजा रहे थे। उसी समय गांव के कल्लू दुबे बाइक से निकला। उसके कंधे से गमछा ट्रैक्टर के पास खड़े सुदीप यादव ने खींच लिया था। इसी बात पर कल्लू दुबे परिजनों के साथ पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ। कई लोग चोटिल हुए। बीच-बचाव में पुलिस से भी धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने एक पक्ष के कल्लू दुबे, रोहित, रमाकांत मिश्रा, विजय तिवारी, बाबू तिवारी, रवि, पुच्ची, राजू दुबे, पूती तिवारी और दूसरे पक्ष के सुदीप यादव, रवि यादव, गोलू मौर्या, नीरज यादव, श्रीराम यादव, रामबरन यादव, गोकरन यादव, रिषभ मौर्या, लल्लू यादव, हिमांशू, सोनू सिंह व 25-30 अन्य लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, सरकारी कार्य में बाधा, सेवन सीएलए का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक जेपी शाही ने बताया कि दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। किसी पक्ष से तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *