संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर

Updated Tue, 07 Nov 2023 12:45 AM IST



चौडगरा। प्रशासन ने सड़क किनारे बनी अवैध दुकानों को सोमवार को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। दुकानदारों का आरोप है कि राजस्व टीम ने सही नाप नहीं की। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

मलवां ब्लाक के पहुर तिराहे पर सड़क किनारे अतिक्रमण की शिकायत शिकायतकर्ता नरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी से की थी। जिलाधिकारी के आदेश पर लेखपाल उमेंद मौर्या ने पैमाइश की। उसमें सभी दुकानें आरक्षित जमीन पर पाई गईं। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से सभी दुकानें गिरा दी गईं। कार्रवाई के दौरान सभी दुकानदारों में प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी रही। दुकानदार अजय सिंह उर्फ लाला ने बताया कि दुकान की जमीन का मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। फिर भी प्रशासन ने बिना कागज देखे दुकान गिरा दी। दुकानदार सतीश तिवारी ने कहा कि गरीब लोगों की रोजी रोटी छीनी गई है। हल्का लेखपाल उमेंद मौर्या ने बताया कि सभी दुकानें आरक्षित खलिहान की जमीन पर स्थित थीं। कार्रवाई के समय नायब तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी, बकेवर, कल्यानपुर, जहानाबाद थाना पुलिस के साथ पीएसी के जवान मौजूद रहे।

………………………….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें