फतेहपुर। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक ने बुधवार को जिला पूर्ति कार्यालय का घेराव किया। राशन की दुकान के गलत चयन का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने हंगामा किया।

जिले के यमुना कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों को सरकारी राशन की दुकान का गलत आवंटन होने से उपभोक्ताओं दिक्कत उठानी पड़ रही। इसको लेकर गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की महिलाओं ने जिला पूर्ति कार्यालय का घेराव कर हंगामा किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा कि असोथर ब्लाक के अढ़ावल गांव के अन्नपूर्णा राशन कार्ड गांव की दुकान से हटाकर एक मजरा गंधुवा डेरा में जोड़े गए हैं। राशन लेने के लिए ग्रामीणों को कई किमी घूमकर जाना पड़ता है। प्रदर्शन के बाद जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या के निदान की मांग की गई।

इस मौके पर सुनीता सिंह, नीलम देवी, ममता सिंह, सावित्री देवी, अमिता सिंह, गीता, शांति देवी, शन्नो, उर्मिला, आशा सिंह, राम देवी, गोमती देवी, सुमन, कमला, सुशील,नरेश आदि ग्रामीण मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें