फतेहपुर। बहनोई के घर आए युवक ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी 23 अगस्त को घर में अकेली थी। किशोरी के साथ ललौली थानाक्षेत्र के किछौछा गांव निवासी छोटू ने घर में दुष्कर्म किया था। मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला था। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने सात सितंबर को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया।

विवेचक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी छोटू को पकड़ा गया है। किशोरी के गांव में आरोपी का जीजा रहता है। जहां अक्सर छोटू का आना-जाना था। घर में किशोरी को अकेला देखकर घुस गया था। उसके साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी का मेडिकल परीक्षण और बयान कराए गए हैं। आरोपी को लखनऊ बाईपास धर्मकांटा के पास से गिरफ्तार किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *