संवाद न्यूज एजेंसी

धाता। थाना क्षेत्र के देवरी गांव में देर रात घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से घर में रखा गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। दमकल के आने से पहले ही ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।

गांव निवासी दयाराम रैदास गुरुवार रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। अचानक रात करीब 11 बजे शॉर्ट-सर्किट होने से घर में रखे गृहस्थी के सामान में आग लग गई। आग की लपटों से परिवार जाग गया और सभी लोग बाहर भागे। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

ग्रामीणों ने पानी डाल कर आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल आने से पहले आग पर काबू पा लिया गया। आग की धधक से घर की कच्ची छत भी गिर गई। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पीड़ित के मुताबिक करीब दो लाख रुपये का सामान जल गया। शुक्रवार को लेखपाल रामसुमेर ने पहुंच कर नुकसान का आंकलन किया।

ट्रैक्टर-ट्राली में बोलेरो ने मारी टक्कर, तीन जख्मी

विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के जमकोइली गांव में रहने वाली महिलाएं रामदुलारी, मंजू देवी, अमरीता देवी गुरुवार रात पूजन के बाद ट्रैक्टर में बैठकर घर लौट रही थी। खागा-विजयीपुर मार्ग पर इंडियन पेट्रोलपंप के पास पीछे से आ रही एक बोलेरो ने ट्रैक्टर की ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे तीनों महिलाएं नीचे गिरकर जख्मी हो गईं। तीनों को एंबुलेंस से हरदों अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल के लिए भेजा गया। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *