बदमाशों ने तमंचे की बट से बाइक सवार किसान को किया घायल

फोटो 13- सीएचसी में भर्ती चंद्रपाल सिंह

– लूट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी

अमौली। बाजार से घर जा रहे किसान को लुटेरों ने पहले चाचा-चाच पुकार कर रोक लिया, फिर तमंचे की बट से पीटकर लूटपाट की। किसान की तहरीर पर पुलिस ने लूटपाट का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ करने में जुटी है।

चांदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि वह शनिवार शाम करीब सात बजे अमौली बाजार से घर जा रहे थे। मदरी गांव से 50 मीटर आगे पहुंचे थे। अचानक किसी ने चाचा-चाचा पुकार कर बाइक रोकने के लिए कहा। उन्होंने किसी परिचित की आवाज देना मानकर बाइक रोकी। पीछे से आठ से 10 लोग पहुंचे। तमंचे की बट से पीटने लगे।

सिर पर भी हमला किया। गले से 50 हजार कीमत की सोने की चेन, 20 हजार कीमत की अंगूठी और जेब से 15 हजार नकदी लूट ली। गोली मारने की धमकी देकर जंगल के रास्ते भाग निकले। उसने पुलिस को सूचना दी। राहगीरों को रोकवाया और सीएचसी पहुंचा।

किसान ने बताया कि वह किसी को पहचानता नहीं है। सामने आने पर पहचान सकता है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि रात को कॉबिंग कर बदमाशों की तलाश की गई। कोई सुराग नहीं लगा है। लूटपाट का मुकदमा दर्ज किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *