मुगल मार्ग से मंगलपुर-टकौली तक सड़क पर चलना दुश्वार

फोटो-21-ध्वस्त मंगलपुर-टकौली मार्ग। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

जहानाबाद। कस्बे के मुगल मार्ग से मंगलपुर-टकौली तक चार किलोमीटर सड़क खस्ताहाल है। यहां पैदल चलना भी दुश्वार है। ग्रामीणों ने कई बार विधायक से सड़क की मरम्मत कराने की मांग कर चुके, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।

एक दशक पहले चार किलोमीटर मंगलपुर-टकौली संपर्क मार्ग का निर्माण कराया गया था। मौजूदा समय सड़क पूरी तरह खस्ताहाल हो चुकी है। मार्ग पर धूल उड़ती है और जगह-जगह गिट्टी और गड्ढे हैं। मार्ग पर सरकारी अस्पताल, गोकुलपुर, सैकापुर, वेरहरा, मिर्जापुर, मंगलपुर टकौली गांव के लोगों का जहानाबाद पहुंचना होता है।

किसान अपनी उपज बिक्री के लिए बाजार आते-जाते हैं। छात्र-छात्राओं के आने-जाने का रास्ता है। ग्रामीण छेदा लाल, फक्कड़, देवी दीन, नमोनी माहिर, गनी, आबिद आदि ने विधायक राजेंद्र पटेल से सड़क मरम्मत कराने की मांग की है। विधायक ने विभागीय अधिकारियों को समस्या बताकर शीघ्र मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है। जेई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मार्ग की मरम्मत के लिए धन अवमुक्त हो गया है। शीघ्र ही मरम्मत शुरू होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *