फतेहपुर। दिवाली पर्व पर चित्रकूट में होने वाले भव्य मेले को लेकर रोडवेज ने तैयारियां पूरी कर ली है। हालांकि शुक्रवार को बहुत अधिक भीड़ न जुटने से अधिकतर बसे कम सवारी लेकर वहां पहुंची। बेहतर संचालन के लिए कर्मचारियों को भी अलग-अलग जगहों पर नियुक्त किया गया।

धनतेरस के दिन से चित्रकूट में भव्य मेले का आयोजन होता है। दिवाली के दौरान देश भर से लाखों श्रद्धालु वहां पहुंचकर मंदाकिनी नदी में दीप प्रज्जवलन करते हैं। जिले से भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब चित्रकूट के लिए प्रस्थान करता है। इसे लेकर परिवहन निगम ने चित्रकूट के लिए 36 बसे रिजर्व की। इसमें शुक्रवार को सिर्फ 10 बसें चित्रकूट के लिए रवाना की गईं।

त्योहार को देखते हुए चार बसें दिल्ली के लिए भी लगाई गईं हैं। इसके अलावा बसों के सुचारू संचालन के लिए कर्मचारियों को चित्रकूट, झकरकटी और रोडवेज बस अड्डे में तैनात किया गया। एआरएम विपिन अग्रवाल ने बताया कि चित्रकूट के लिए धाता और बबेरू रूट से बसों का संचालन कराया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें