फतेहपुर। पटेल नगर चौराहे पर अराजकता की हद पार करते हुए बर्थ-डे पार्टी मनाने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बड़ी बात यह है कि पुलिस को घटना की पूरी रात जानकारी नहीं हो सकी। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर पुलिस को मामले की जानकारी हुई। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।

कचहरी चौकी प्रभारी रामनरेश ने एफआईआर में बताया कि उन्हें सोशल मीडिया से जानकारी हुई कि पटेल नगर चौराहे पर एक नवंबर की रात लगभग साढ़े नौ बजे करीब 10-15 लोगों ने स्लेटी कार के बोनट पर केक काटकर जन्मदिन मनाया और आतिशबाजी की। आतिशबाजी से आने-जाने वाले लोगों का जीवन संकट में फंसा और असुविधा भी हुई। चौकी प्रभारी ने मामले की तहरीर में बताया है कि उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से जानकारी हुई। जबकि उनकी पिकेट ड्यूटी चौराहे पर लगती है। इसके अलावा चौकी करीब में है। करीब आधे घंटे तक जन्मदिन मनाने वाले लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें