संवाद न्यूज एजेंसी
जहानाबाद। नगर पंचायत में शामिल मोहल्लों में छह माह से लगे बिजली के खंभे शो पीस बने हैं। भाजपा नेता ने अधिशासी अभियंता से कार्य पूर्ण कराने की मांग की।
नगर पंचायत जहानाबाद का वर्ष 2019 में विस्तार किया गया था। उसमें गांव कोरीपुर, तेजानगर, जहंगीराबाद, कुशल का डेरा, पोजेपुर, पूरनपुर को नगर पंचायत में शामिल किया गया था। इन क्षेत्रों में नगरीय सुविधा उपलब्ध कराने की योजना में प्रमुख रूप से पेयजल, बिजली आपूर्ति, सड़क, नाली के अलावा साफ सफाई रखने की व्यवस्था मुहैया कराई जानी है। कोरीपुर, तेजा नगर, जहंगीराबाद में छह माह पहले विद्युत विभाग ने बिजली के खंभे खड़े कर दिए। लेकिन बिजली आपूर्ति के लिए तार तक नहीं बिछाए गए। ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य भी नहीं किया गया। इससे लोगों को नगर पंचायत की बिजली आपूर्ति 18 घंटे नहीं मिल रही है। मोहल्ले के अशोक निषाद, मानसिंह, मथुरा विश्वकर्मा, रामलाल, राजू ने बताया कि उन्हें नगर की भांति बिजली आपूर्ति मिलनी चाहिए, लेकिन पांच से छह घंटे ही बिजली मिल रही है। अवर अभियंता एके शर्मा ने बताया कि जनपद में ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं हैं। जैसे ही ट्रांसफार्मर उपलब्ध होगा, केबल लगाकर आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
………………….
