For the census, you will be able to complete self-enumeration from home until the 30th.

फोटो-22-फतेहपुर: गांधी सभागार में स्वगणना अ​भियान की जानकारी देतीं डीएम निधि गुप्ता वत्स। संवाद

फतेहपुर। जनगणना-2027 के तहत नागरिक 30 नवंबर तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे अपनी स्व-गणना कर सकेंगे। इसके लिए 16 नवंबर से प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं विधानसभा निर्वाचक नामावलियों में पात्र मतदाताओं के नाम शामिल कराने के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा।


कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को प्रेस प्रतिनिधियों के साथ आयोजित संवाद में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने दोनों अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्व-गणना के लिए नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन विवरण दर्ज कर सकते हैं। जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है।

फोटो-22-फतेहपुर: गांधी सभागार में स्वगणना अभियान की जानकारी देतीं डीएम निधि गुप्ता वत्स। संवाद

फोटो-22-फतेहपुर: गांधी सभागार में स्वगणना अभियान की जानकारी देतीं डीएम निधि गुप्ता वत्स। संवाद



Source link