संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:58 AM IST
हसवा। थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गांव में जमीन के विवाद में फायरिंग की गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। घटनास्थल पर हसवा पुलिस ने जाकर जांच की।
थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गांव का रहने वाले इंदल बिजली उपकेंद्र में लाइनमैन है। मंगलवार रात वह घर आया था। लाइनमैन का सगे चाचा से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। लाइनमैन ने बताया कि चाचा का बड़ा लड़का उसको चौराहे पर गालीगलौज व जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। इंदल ने शिकायती पत्र में बताया कि चाचा के लड़के ने घर से फायरिंग किया। उसने डायल 112 पर शिकायत किया। जानकारी पर हसवा चौकी प्रभारी विकास सिंह पूरी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। चौकी प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे है। मामला जमीन से जुड़ा हुआ है। (संवाद)
