संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर

Updated Tue, 12 Dec 2023 11:10 AM IST

बहुआ। पीएसी जवान के फंदा लगाकर जान देने के मामले में सोमवार को पत्नी समेत छह ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर जांच व बयान दर्ज कर कार्रवाई की है।

ललौली थाना क्षेत्र के समदपुर गांव निवासी निरंजू पाल प्रयागराज धूमनगंज पीएसी में जवान था। आठ दिसंबर को ससुराल से लौटने के बाद जवान ने मवेशीखाने में फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई। डॉक्टर ने बिसरा भी सुरक्षित किया। वीरेंद्र की ओर से एफआईआर में बताया कि भाई पांच दिसंबर को छुट्टी लेकर आया था। इसके बाद छह दिसंबर को ससुराल गया था।

ससुराल में कम तनख्वाह को लेकर ससुरालियों ने उसे बेइज्ज्त किया था। भाई को शिक्षक ससुर रणजीत उर्फ मुन्ना, सास और पत्नी आरती व तीन अन्य रिश्तेदारों ने बोला कि परिवार से मतलब न रखो। रुपयों की मांग रखी। मांग पूरी न करने पर भाई को मर जाने के लिए कहा। आरती और उसके घरवालों से प्रताड़ित होकर भाई ने आत्महत्या की है। प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *