फोटो-18-भाजपा जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल। संवाद

– कानपुर में 28 को आयोजित अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन में होंगे शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहपुर। भाजपा का अनुसूचित मोर्चे का सम्मेलन 28 अक्तूबर को कानपुर के संजय वन के पास किदवई नगर राजकीय इंटर काॅलेज में होगा। इसमें जिले से 12 हजार से अधिक पदाधिकारी व भाजपा से जुड़े लोग शिरकत करेंगे। ये जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने जिला भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान गुरुवार को दी।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री इस सम्मेलन के माध्यम से प्रदेश के अनुसूचित वर्ग के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारी एवं जनता से रूबरू होंगे।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों के 52 विधानसभा के प्रत्येक विधानसभा से 2000 की संख्या में अनुसूचित वर्ग के लोगों को प्रतिभाग करना है। जनपद से 180 बस एवं 1204 चार पहिया वाहनों के माध्यम से 12000 अनुसूचित वर्ग के जनप्रतिनिधियों समेत आमजन प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर आयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल और जिला प्रवक्ता धनंजय द्विवेदी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें