फतेहपुर। बेटे से मिलने भतीजे के साथ बाइक से आ रही महिला की शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। उसका भतीजा घायल हो गया। हादसा ट्रक की टक्कर से हुआ। ट्रक मौके से भाग निकला है।

खागा कोतवाली क्षेत्र के चितौली गांव निवासी अशोक की पत्नी कामनी उर्फ कम्मो (35) अपने भतीजे सोनू के साथ बाइक से मायके पीरनपुर आ रही थी। सदर कोतवाली क्षेत्र के सुल्ताननगर हाइवे पर पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी कामनी बाइक से गिरकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। ट्रक से कुचलकर कामिनी की मौके पर मौत हो गई। भतीजा सोनू दूसरी ओर गिरने से मामूली रूप से जख्मी हुआ।

परिजनों ने बताया कि मृतका का बेटा अरुण अपने नाना इंदल के घर पीरनपुर में रहकर पढ़ाई करता है। वह बेटे से मिलने आ रही थी। वह अपने पीछे बेटे और एक बेटी पूजा को छोड़ गई है। मृतक का पति मजदूरी करता है। हादसे के बाद मौके से ट्रक भाग निकला है। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बस की चपेट में आने से मौत

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज बस स्टॉप के पास एक युवक की रोडवेज की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिकए ज्वालागंज बस स्टॉप के पास रोडवेज की टक्कर से मानसिक बीमार युवक (45) की घायल हो गया। उसकी जिला अस्पताल में मौत हुई है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें