संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर

Updated Sat, 04 Nov 2023 12:16 AM IST



जाफरगंज। ट्रैक्टर के कटर में साड़ी फंसने से हुए हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसे से परिजनों का हाल बेहाल हो गया।जाफरगंज थाना क्षेत्र के कोरवल गांव निवासी स्व. सूरजदीन की पत्नी पार्वती (70) खेत पर बाजार की फसल शुक्रवार को कटवाने पहुंची थी। वह गांव के लखनी निषाद के ट्रैक्टर में लगी कटर मशीन से फसल की कतराई करा रही थी,। उसकी साड़ी कटर में फंस गई। मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मृतका के पुत्र परागीलाल और पुत्री सोनम का हाल बेहाल हो गया। थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *