उरई। झांसी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भारतीय सांस्कृतिक निधि (इनटेक) की ओर से डाक टिकट एवं पोस्टकार्ड और प्राचीन सिक्कों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में तांबा, ऐलुमिनियम,जस्ता, शीशा आदि धातुओं के सिक्कों के साथ अपने देश और विदेशी मुद्रा के रुपये भी थे।
मुख्य अतिथि डीवी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. तारेश भाटिया ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दुर्लभ सिक्कों की यह प्रदर्शनी विद्यार्थी, पुरातत्व के जिज्ञासु और आमजन के लिए ज्ञानवर्धक साबित होगी। मुद्रा संग्राहक एवं संयोजक डॉ. हरीमोहन पुरवार ने कहा कि किसी राष्ट्र की सभ्यता ,संस्कृति एवं विरासत डाक टिकटों में झलकती है। संयोजक कामताप्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से व्यक्ति को अपनी संस्क्रति से जोड़ने का अनूठा साधन उपलब्ध कराता है। इसके बाद छात्र आयुष त्रिपाठी, शिवम नायक, पुनीत गुप्ता, मेघा चौरसिया, आयुषी, आर्या गुप्ता, एंजिल तिवारी आदि को प्रमाणदेकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य रामगोपाल त्रिपाठी, संस्कार भारती की सचिव अमृता सक्सेना, ज्ञानेंद्र ,अनूप चतुर्वेदी, विनीता नायक आदि मौजूद रहे।
