किशनपुर। ठेकेदार की बाइक डिकी से चार लाख कैश चोरी के मामले में गुरुवार को एएसपी मौके पर जांच करने पहुंचे। इलाके के 21 स्थानों पर करीब आधा किलोमीटर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं।

थाना क्षेत्र के चंदापुर निवासी हरिशरण त्रिपाठी उर्फ सुशील नलकूप विभाग के ठेकेदार हैं। त्योहार पर मजदूरी बांटने के लिए बुधवार को बैंक खाते से चार लाख रुपये निकाले थे।

बैंक से 50 मीटर दूर रमेश अग्रवाल की दुकान पर चाय पीने के लिए बाइक खड़ी की थी। इसी दौरान शातिर डिकी का लॉक तोड़कर चोर रुपये चुरा ले गए। सीसीटीवी कैमरे में दो चोर दिखे। पुलिस ने रात को चोरी का मुकदमा दर्ज किया। एएसपी विजय शंकर मिश्र, एसओजी, इंटेलीजेंसी विंग, सर्विलांस टीम गुरुवार को मौके पर पहुंची। घटनास्थल बाजार में मिठाई दुकान, सराफा की दुकान, कपड़ों की दुकानों पर लगे 12 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। इसके बाद टीम मेला क्षेत्र में लगे छह कैमरों को चेक किया। बांदा सीमा रास्ते पर दांदो पुलिस चौकी में लगे कैमरे चेक किए। खागा रोड पर लगे कैमरों को चेक किया गया। बाजार में लगे कैमरों पर कई जगह बाइक सवार चोर भागते नजर आए हैं। एसओजी टीम ने संदेह के आधार पर एक संदिग्ध को उठाया है। टीम संदिग्ध से पूछताछ में जुटी है। एएसपी ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। खुलासे के लिए एसओजी, इंटेलीजेंस विंग, सर्विलांस टीम समेत पांच टीमें लगी हैं। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *