संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर

Updated Sat, 28 Oct 2023 12:46 AM IST

डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 42 हजार किए पार

– एसपी के आदेश पर दर्ज की गई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहपुर। एटीएम बूथ पर डेबिट कार्ड बदलकर शातिरों ने खाते से 42 हजार की रकम निकाल ली। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर निवासी छोटेलाल किसान हैं। उन्होंने बताया कि वह 11 अक्तूबर को बैंक शाखा चौडगरा बिंदकी रोड के पास एटीएम बूथ से दो हजार रुपये निकाले थे। उसके पीछे खड़े व्यक्ति ने झांसा देकर उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। उसने बाद में खाते में बचा रुपया चेक किया। खाते में 866 रुपये बचे थे। मैसेज से पता लगा कि दो बार नौ-नौ हजार और तीसरी बार में 24 हजार रुपये निकाले थे। कार्ड चेक करने पर पता चला कि बदला हुआ है। मामले की छोटेलाल ने थाने में शिकायत की थी। सुनवाई न होने पर एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर कल्यानपुर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें