संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:07 AM IST
– एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। ड्रग एसोसिएशन के जिला महामंत्री से गालीगलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी राजेश सोनी जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला महामंत्री हैं। कस्बा निवासी रवी सिंह दवा निर्माता कंपनी एफडीसी लिमिटेड में दवा प्रतिनिधि है। उसने 29 सितंबर को कंपनी के स्टॉकिस्ट ओम मेडिकल एजेंसी के संचालक को गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। बाद स्टॉकिस्ट की शिकायत पर रवि सिंह को नौकरी से हटा दिया गया।
इसी खुन्नस के चलते मोबाइल पर रवि सिंह ने अपने साथी चंदन सिंह के साथ 16 अक्तूबर की रात एसोसिएशन के जिला महामंत्री राजेश को फोन कर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। मामले की राजेश सोनी ने एसपी से शिकायत की है। एसपी के आदेश पर खागा पुलिस ने गाली गलौज और धमकी का मुकदमा दर्ज किया है।
