Two groups of transgender individuals created a commotion for half an hour over festive-season demands.

फोटो-42-फतेहपुर:- खखरेरू के रक्षपालपुर-कोट मार्ग पर हंगामा करते किन्नर। संवाद

खखरेरू। थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर चौराहे पर बुधवार शाम दिवाली की त्योहारी मांग को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने आ गए। रवीना और मीना गुट के बीच करीब आधे घंटे तक विवाद और हंगामा चलता रहा।


दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर क्षेत्र में आने का आरोप लगाते हुए जमकर गाली-गलौज की। हंगामे के चलते रक्षपालपुर-कोट मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुकने से राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विवाद बढ़ता देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों गुटों को थाने ले गई। थानाध्यक्ष सत्पाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच क्षेत्र की सीमा को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने समझाकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया।

फोटो-42-फतेहपुर:- खखरेरू के रक्षपालपुर-कोट मार्ग पर हंगामा करते किन्नर। संवाद

फोटो-42-फतेहपुर:- खखरेरू के रक्षपालपुर-कोट मार्ग पर हंगामा करते किन्नर। संवाद



Source link