फतेहपुर। जिले में करीब 2000 पात्र आवेदकों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। जबकि त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और अभी भी पूर्ति विभाग ने अपात्रों के राशन कार्डों को निरस्त नहीं किया। आवेदक रोजाना कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें निराशा मिल रही है।

जिला पूर्ति विभाग में इस समय 5.02 लाख राशन कार्ड धारकों का पंजीकरण हैं। इसके अलावा जिले में हर माह करीब 20.36 लाख यूनिट राशन का वितरण होता है। राशन कार्डों का लक्ष्य पूरा हो जाने से इन दिनों विभाग ने नए कार्डों को बनाने मेंं रोक लगा दी है।

पिछले छह माह में विभाग में करीब दो हजार पात्र लोग आवेदन कर चुके हैं और उनके आवेदन विभाग में धूल खा रहे हैं। जबकि दशहरा का त्योहार हो चुका है अब दिवाली आने वाली है। इसके बावजूद विभाग ने अपात्र धारकों को सूची से बाहर नहीं किया। वहीं विभागीय अधिकारी भी अपात्रों की सत्यापन प्रक्रिया को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अपात्र के कार्ड निरस्त न होने से नए राशन कार्ड भी नहीं बन रहे हैं।

नगर पालिका के माध्यम से सभी अपात्र राशन कार्ड धारकों का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद नए आवेदकों को राशन कार्ड आवंटित होंगे। – अभय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, फतेहपुर।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *