संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहपुर। एक थाने में तीन साल से जमे पुलिस कर्मियों की एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने थानेदारों से रिपोर्ट मांगी है। चुनाव को लेकर करीब तीन साल की अवधि पूरी करने वाले 300 पुलिस कर्मियों का तबादला हुआ था। तबादले में कुछ गड़बड़ियों के चलते थानों और चौकियों में तैनात हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, उर्दू अनुवादक, सीसीटीएनएस में तैनात हैं। इनकी विस्तृत रिपोर्ट एएसपी ने थानेदारों से दो दिन में मांगी है।

इसके लिए एक प्रारूप भी तैयार किया गया है। जिसमें कर्मी के पीएनओ नंबर, पद, नाम, वर्तमान नियुक्ति का समय, पूर्व नियुक्ति का समय, वर्तमान और पूर्व नियुक्ति में पूर्व के पांच थानों का नाम भी देना होगा। इस रिपोर्ट से पारदर्शिता आएगी। गलत रिपोर्ट देने पर थानेदारों पर कार्रवाई हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें