फतेहपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतरी के लिए मेडिकल कॉलेज में ओपीडी नए साल में शुरू होगी।

कॉलेज के प्राचार्य का कहना है कि मार्च 2024 तक ओपीडी की सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही सीटी स्कैन की भी सुविधा मिलने लगेगी। सर्जन से लेकर हड्डी रोग विशेषज्ञ व अन्य कई विशेषज्ञों की तैनाती हो गई है।

अल्लीपुर हाईवे स्थित अमर शहीद जोधा सिंह अटैया, ठा. दरियांव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से ओपीडी की अनुमति मिल गई है। इसके संचालक ने के लिए भवन तैयार है। वहीं, 47 डॉक्टर में 15 विशेषज्ञ और 30 जूनियर डॉक्टर की तैनाती हो चुकी है। ओपीडी में जनरल सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सर्जरी, नेत्र चिकित्सक, ईएनटी, महिला रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ समेत कई विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।

ओपीडी चालू होते ही दवाओं और जांच की व्यवस्था भी मरीजों को उपलब्ध रहेगी। वहीं, 139 चयनित स्टॉफ नर्स को जल्द ही मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र देंगे। इसके अलावा ओपीडी संचालन के लिए उपकरण, फर्नीचर व संसाधन के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जा चुका है। वहां से अनुमति मिलते ही सभी खरीदारी पूरी कर ली जाएगी।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बताया की ओपीडी के साथ ही सिटी स्कैन की भी सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी। इसका भी अनुमोदन मिल चुका है। मेडिकल कॉलेज में ओपीडी की शुरुआत के बाद जिला अस्पताल में मरीजों का लोड कम होगा।

चार महीने बाद भर्ती होंगे मरीज

फिलहाल मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवा ही शुरू की जा रही है। इसके चार महीने बाद मरीजों को भर्ती भी किया जाएगा। शुरुआत में सौ बेड का वार्ड तैयार किया जाएगा। इस बीच ऑपरेशन भी होने लगेंगे। इसके अलावा जिला अस्पताल की ओटी को भी सुसज्जित किया जाएगा।

मरीजों की निशुल्क ओपीडी की जाएगी। कई रोग विशेषज्ञों की तैनाती हो गई है। मार्च तक ओपीडी की शुरुआत करने का लक्ष्य रखा है। बिल्डिंग तैयार है। संसाधनों को जुटाया जा रहा है। ओपीडी के साथ दवा और जांच की भी सुविधा मुहैया कराई जाएगी। -डाॅ. आरपी सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, फतेहपुर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें