फतेहपुर। जिला अस्पताल में रोगियों को मिलने वाली सुविधाएं ध्वस्त हैं। ट्रामा सेंटर के सामने टीन शेड के नीचे बने स्टैंड से व्हीलचेयर और स्ट्रेचर गायब हैं। तीमारदार कुछ देर खोजने के बाद मरीज को गोद में उठाकर ले जाते हैं। शनिवार को व्हील चेयर न मिलने से एक दिव्यांग मरीज अस्पताल में इधर-उधर घिसटते मिला।

हसवा ब्लाक के फरीदपुर मिचकी निवासी दिनेश अपने दिव्यांग बड़े भाई शोभालाल का जिला अस्पताल में इलाज कराने आया था। पैरों से सौ फीसदी शोभालाल के लिए दिनेश व्हीलचेयर खोजने लगा, लेकिन उसे व्हील चेयर नहीं मिली। ऐसे में दिव्यांक मरीज पहले घिसटता हुआ ओपीडी में डाॅक्टर के पास पहुंचा। डाॅक्टर ने एक्सरे के लिए लिखा। एक्सरे कराने के बाद दिव्यांग एक बार फिर घिसटता हुआ ओपीडी गया। इसके बाद अस्पताल के बाहर निकला।

शोभालाल ने बताया कि घिसटने में कई बार भीड़ ने उसको धक्का भी मारा। ऐसे में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सीएमएस पीके सिंह का कहना है कि व्हीलचेयर ट्रामा सेंटर के बाहर रखी रहती हैं। जरूरत पर कोई भी मरीज या तीमारदार उपयोग कर सकता है। अगर मौके पर व्हीलचेयर नहीं है, तो कुछ देर इंतजार करने पर उपलब्ध हो जाती है। वह इस बारे में जानकारी करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *