फतेहपुर। शौचक्रिया के लिए जंगल गईं पड़ोसी महिलाओं के साथ सगे भाइयों ने दुष्कर्म किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
गाजीपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने एफआईआर में बताया कि वह पड़ोसी महिला के साथ 10 अप्रैल को जंगल गई थी। जंगल में राजू उर्फ राजेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। राजू के भाई रामप्रकाश उर्फ गुड्डू ने पड़ोसी महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गाली गलौज की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। रिश्ते में राजू और गुड्डू सगे भाई हैं। पुलिस से शिकायत की गई। सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। (संवाद)