जोनिहा। पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध होकर पति ने मंगलवार को फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हसनापुर निवासी श्रीराम (30) ट्रैक्टर चालक था। उसका 23 अक्तूबर को पत्नी सुनीता से विवाद हुआ। विवाद के बाद पत्नी भाई संतराम के साथ मायके हुसैनगंज के मंसूरपुर गांव चली गई थी। पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध होकर श्रीराम ने कमरे की छत पर लगी धन्नी पर साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन बुधवार की सुबह कमरे पर पहुंचे तो श्रीराम का शव फंदे पर लटकता देखा। छोटे भाई रामनरेश ने बताया कि श्रीराम का एक चार साल का पुत्र आयुष है। पिता बदलू की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध होकर युवक ने आत्महत्या की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *