फोटो-19- हार्वेस्टर को सीज करने पहुंचे डिप्टी डायरेक्टर और पुलिस। कृषि विभाग
– एसएमएस न होने पर हार्वेस्टर सीज
फतेहपुर। जिला कृषि विभाग ने पराली जाने के आरोप में तीन किसानों पर 7,500 रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं, बिना एसएमएस (स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम) यंत्र के चल रहे हार्वेस्टर को सीज कर पुलिस के सुपुर्द किया।
धान कटाई शुरू होते ही कृषि विभाग किसानों को पराली न जलाने के लिए रोजाना जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। इसके बावजूद पराली जलाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जिला कृषि विभाग ने पराली जाने के मामले में सदर तहसील क्षेत्र के गांव रसूलपुर, मिचकी और तेलियानी में तीन किसानों पर 2500-2500 रुपये का जुर्माना लगाया।
वहीं, रविवार को कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आरएम सिंह परिहार ने शाह क्षेत्र के गांव बल्तापुर में बिना एसएमएस यंत्र के धान काट रही कंबाइन हार्वेस्टर को सीज किया है। उन्होंने हार्वेस्टर को सीज कर पुलिस के सुपुर्द किया। बताया कि हार्वेस्टर एसएमएस से पराली भूसा बनकर पूरे खेत में फैल जाता है और खाद का काम करता है। जबकि यंत्र न होने से पैरा तैयार होता है और किसान बाद में आग लगाकर प्रदूषण फैलाते हैं। संवाद
