फतेहपुर। विभिन्न स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई।

सदर कोतवाली क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ला निवासी राजेश कुमार पटेल (38) वेल्डिंग का काम करता था। हरिहरगंज रेलवे गोदाम के पास लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया।

उधर, सदर कोतवाली के रेल बाजार हरिजन बस्ती मोहल्ला निवासी रंजीत कुमार(42) नगर पालिका में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वह रिश्तेदार के घर गया था। अस्ती के पास रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वहीं, खागा कोतवाली क्षेत्र के पेरी गांव निवासी मोतीलाल (70) तीर्थ यात्रा के लिए मध्य प्रदेश के शहडोल जा रहे थे। मलवां के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें