– दो दिन तक प्रयागराज और कानपुर के बीच बढ़ाई गई सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहपुर। पीईटी परीक्षा पर शहर से कानपुर और प्रयागराज के लिए दो दिन तक 40 से अधिक रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई है। परिवहन निगम ने छात्रों की सुविधा को देखते हुए दोनों रूट पर बस बढ़ाई हैं। शनिवार सुबह से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

28 और 29 अक्तूबर को पीईटी (प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट) है। विद्यार्थियों को गंतव्य तक पहुंचने में समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा। इसके लिए डीएम सी. इंदुमती ने अतिरिक्त बसें लगाने का निर्देश दिया है। हालांकि अभी तक शहर से प्रयागराज और कानपुर के लिए रोजाना करीब 25 बसों का संचालन होता है।

अन्य रूटों से बस की कटौती कर शनिवार और रविवार को प्रयागराज और कानपुर के बीच 40 बसें संचालित होंगी । सुबह चार बजे से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। जरूरत पड़ने पर अन्य रूट से भी बसों को लगाया जा सकता है। एआरएम विपिन अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा को ले कर बसों की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। भीड़ के अनुसार बस बढ़ाई जाएंगी।

लोकल रूट पर बढ़ेगी परेशानी

जिले के भीतरी रूट की चलने वाली बसों को कानपुर व प्रयागराज के लिए लगाया जाएगा। इस बीच जिले के भीतरी रूट में सवारियों को परिवहन का संकट होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें