संवाद न्यूज एजेंसी

बिंदकी। समितियों में डीएपी पहुंचते ही किसानों के लंबी कतारें लग गई। सुबह से लेकर शाम तक किसान लाइन में लगे रहे। बावजूद इसके किसानों को उनकी जरूरत के हिसाब से डीएपी नहीं मिल पाई।

पारादीप प्लांट से जिले में डीएपी की रैक पहुंची। नवीन मंडी समिति के पीछे स्थित इफको किसान सेवा केंद्र में एक हजार बोरी कुल 50 टन डीएपी पहुंची। बुधवार को 11 बजे से खाद बांटने का काम शुरू किया गया। खाद पहुंचते ही किसानों की लंबी कतारें लग गई। केंद्र में किसानों को एक आधार कार्ड में मात्र दो बोरी डीएपी वितरित की गई।

सरकंडी निवासी किसान आशीष, महरहा निवासी जयप्रकाश नारायण तिवारी, जैतीखेड़ा के राम प्रकाश ने बताया कि सामान्यता एक बीघा खेत में लगभग एक बोरी डीएपी की जरूरत होती है। ऐसे में जिन किसानों के पास दो बीघा से अधिक खेत हैं। उन्हें जरूरत के हिसाब से डीएपी नहीं मिल पाई। जिससे किसानों को दो बोरी डीएपी में ही संतोष करना पड़ा।

किसानों की भीड़ को देखते हुए पुलिस बल को बुलाना पड़ा। उनकी निगरानी में शाम तक खाद बांटी गई। रवि की फसल की बुवाई के लिए किसान लगातार डीएपी की किल्लत से परेशान हैं। महिला व पुरुष सुबह से लेकर देर शाम तक खाद लेने के लिए लाइनों में लग रहे हैं।

इनसेट

अतिरिक्त फोर्स ने भीड़ को किया नियंत्रित

बिंदकी। इफको किसान सेवा केंद्र में खाद वितरण के दौरान कई बार वाद विवाद की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों की भीड़ को संभालना होमगार्ड के बस के बाहर हो गया। मामले की सूचना कोतवाली में दी गई जिसके बाद पहुंचे अतिरिक्त सिपाहियों ने भीड़ को संभालने का काम किया। देर शाम तक पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें