संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:26 AM IST
फालोअप
पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज
– पिता बोला, अपनों ने तोड़ा विश्वास
– परिवार बेटी की पढ़ाई को लेकर चिंतित
संवाद न्यूज एजेंसी
औंग। फुफेरी भाई से पीड़ित बीटीसी छात्रा के पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। अब कोर्ट में बयान लिए जाएंगे। पीड़िता के पिता ने बताया कि कानपुर में पढ़ाई के दौरान रिश्ते में भतीजे से बेटी का सहयोग करने की अपेक्षा थी, लेकिन उसने बेटी को ही अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। कोर्ट में बयान के बाद पुलिस आगे कार्रवाई करेगी।
थाना क्षेत्र की एक गांव की बीटीसी छात्रा कानपुर में पढ़ती थी। कानपुर साढ़ थाने के तिवारीपुर निवासी रिश्ते में फुफेरे भाई ऋषभ पाल से तंग आकर करीब 15 दिन से कालेज जाना बंद कर रखा है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ऋषभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वह उठा ले जाने और जबरन शादी की धमकी दे रहा है। छात्रा के पिता ने बताया कि रिश्तेदार के बेटे से ऐसी उम्मीद नहीं थी। उसकी वजह से बेटी की पढ़ाई चौपट हो रही है। वह कानपुर के गल्ला मंडी में मेट्रो कांट्रेक्शन में इन दिनों ठेकेदारी करता है। वह परिवार से रसूखदार और धनवान है। उसने सोचा था कि रिश्तेदार के बेटे से परिवार को मदद मिलेगी। उसकी बेटी पर ही नीयत खराब हो गई। प्रभारी निरीक्षक विद्या यादव ने बताया कि विवेचक ने बयान दर्ज किए है। युवती के कोर्ट के बयान दर्ज कराए जाने हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
