संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर

Updated Mon, 06 Nov 2023 12:49 AM IST



बकेवर। चोरों ने पूर्व प्रधान के घर का ताला तोड़कर रविवार रात नकदी और जेवर चुरा ले गए। करीब तीन लाख का माल चोरी होने की जानकारी मालिक ने दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान अवधेश कुमार मौर्य पड़ोस में रहने वाले सेवानिवृत्त होमगार्ड भाई दिनेश मौर्य के घर में रात को सोये थे। घर पर ताला लगा था। बड़ा बेटा प्रवेश कानपुर और छोटा बेटा संतोष नोएडा में परिवार समेत रहते हैं। पूर्व प्रधान ने बताया कि बहुओं के करीब तीन लाख के जेवर और 20 हजार रुपये चोरी हुए हैं। चोर दरवाजे का कुंडा तोड़कर पहले कमरे पर पहुंचे।

कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर चोरी की है। वह रविवार सुबह घर पहुंचे। ताला टूटा और सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

बैंक कर्मी के घर से 17 लाख की चोरी का नहीं खुलासा

बकेवर थाना क्षेत्र के ही औसेरीखेड़ा निवासी वीरेंद्र सिंह के घर में 26 अक्तूबर को करीब 17 लाख की चोरी हुई थी। 10 दिन बाद भी चोरी में पुलिस के हाथ खाली है। इलाकाई लोगों में ताबड़तोड़ चोरियों से क्षेत्र में भय व्याप्त है। पीड़ित ने भैंसौली के एक सराफ पर चोरी की आशंका जाहिर की थी। आरोप है कि पुलिस सराफ से जांच नहीं कर पाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *